Movie prime

तीसरे चरण के लिए थम गया प्रचार, 7 मई को बिहार की 5 सीटों पर होगा मतदान

 

बिहार में तीसरे चरण के चुनाव को लेकर पांच संसदीय क्षेत्रों में चुनाव प्रचार आज  शाम थम गया। इस चरण में झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में मतदान होगा। मतदान 7 मई को है। मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व सोमवार की शाम को चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। बिहार में तीसरे चरण में 54 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इनमें 51 पुरुष और 3 महिलाएं चुनाव मैदान में हैं। झंझारपुर में 10, सुपौल में 15, अररिया में 9, मधेपुरा में 8 और खगड़िया में 12 उम्मीदवार मैदान में है

इस चरण में राज्य में 98 लाख 60 हजार 397 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 51 लाख 29 हजार 473 पुरुष तो 47 लाख 30 हजार 602 महिला मतदाता और 322 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। 100 वर्ष से अधिक आयु के 2716 मतदाता हैं जबकि पहली बार वोट डालनेवाले मतदाताओं की संख्या 1 लाख 45 हजार 482 है। मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है।

तीसरे चरण के मतदान में 11818 बैलेट यूनिट, 11818 कंट्रोल यूनिट और 12861 वीवीपैट इस्तेमाल होंगे। प्रति बूथ 1001 मतदाताओं के मतदान की व्यवस्था है। 32 बूथों का प्रबंधन महिलाएं संभालेंगी। 45 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। कुल 5039 बूथों से लाइव बेवकास्टिंग होगी।