Newshaat_Logo

केंद्र ने बिहार को 10,845 करोड़ दिए... यह कर हस्तांतरण की अग्रिम किस्त की राशि

दीपावली और महापर्व छठ से पहले केंद्र सरकार ने बिहार को बड़ी वित्तीय सौगात दी है। केंद्र ने कर हस्तांतरण (टैक्स डिवॉल्यूशन) की अग्रिम किस्त के रूप में बिहार को 10,845 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
 
Samrat chaudhary

दीपावली और महापर्व छठ से पहले केंद्र सरकार ने बिहार को बड़ी वित्तीय सौगात दी है। केंद्र ने कर हस्तांतरण (टैक्स डिवॉल्यूशन) की अग्रिम किस्त के रूप में बिहार को 10,845 करोड़ रुपये जारी किए हैं। राज्य की वित्तीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह राशि जारी की गई है।

इस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि त्योहारों से ठीक पहले मिली यह राशि राज्य की तात्कालिक वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राशि से राज्य में चल रही विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी। साथ ही आधारभूत संरचनाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को और मजबूती मिलेगी। केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयासों से बिहार लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।