नहाय-खाय के साथ छठ पर्व की शुरुआत, पटना में गंगा में नितिन नवीन ने लगाई डुबकी
लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार यानी आज से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। इसके साथ ही बिहार सहित देशभर में छठ पूजा की रौनक दिखने लगी है। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत में व्रती पूरी श्रद्धा और नियम-निष्ठा के साथ भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना करेंगे। पटना-बेगूसराय समेत सभी गंगा घाट पर छठ व्रतियों की भीड़ उमड़ रही है।
आज छठ के पहले दिन नहाय-खाय की परंपरा निभाई जा रही है। प्रसाद के रूप में अरवा चावल, चना दाल, कद्दू की सब्जी, आवलाँ की चासनी, पकौड़ी आदि ग्रहण कर अनुष्ठान शुरू होगा। भोजन तैयार करने से लेकर खाने तक साफ-सफाई और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है।
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन सुबह-सुबह पटना के दीघा घाट पहुंचे और गंगा में डुबकी लगाई। वही देश के प्रधानमंत्री ने बिहार वासियों को छठ की बधाई दी है।
बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा, छठ के आते ही बिहार की हवा बदल जाती है। घर-घर में साफ-सफाई होती है, प्रसाद के लिए गेहूं धुलकर सुखाया जाता है और हर गली में पारंपरिक छठ गीत गूंजने लगते हैं। वे कहती हैं कि उनके लिए छठ केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि वह सुर है जिसमें मेरा बचपन बसा है।







