छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने की बिहार विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात, संसदीय परंपराओं पर हुई चर्चा
पटना में शिष्टाचार भेंट के दौरान अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर किया स्वागत
Mar 13, 2026, 18:27 IST
Political News: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शुक्रवार को पटना पहुंचकर बिहार लेजिसलेटिव असेम्बली के अध्यक्ष प्रेम कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में हुई, जहां दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई।
इस दौरान अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और गया जी से जुड़ा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया।
बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच संसदीय परंपराओं, लोकतांत्रिक व्यवस्था और वर्तमान समय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा भी हुई।
बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में दोनों राज्यों के अनुभवों और विधायी प्रक्रियाओं से जुड़े पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
विधानसभा सचिवालय के अनुसार यह शिष्टाचार भेंट सौहार्द और आपसी संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से हुई।






