सोमनाथ धाम में छोटू सिंह की प्रार्थना: बिहार की तरक्की और मजबूत भारत के लिए मांगी महादेव से शक्ति
Feb 26, 2026, 11:18 IST
Political news: बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार उर्फ़ छोटू सिंह ने अपने परिवार के साथ गुजरात स्थित पवित्र सोमनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन किए। इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान उन्होंने प्रदेश और देश की खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना की।
छोटू सिंह ने भगवान महादेव से कामना की कि बिहार के नेतृत्वकर्ता Nitish Kumar को स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाए रखें, ताकि राज्य निरंतर विकास और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे। साथ ही उन्होंने देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और एक सशक्त भारत के निर्माण के लिए आशीर्वाद मांगा।
मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात
पटना लौटने के बाद छोटू सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने सोमनाथ धाम का प्रसाद भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने कहा कि महादेव की कृपा से बिहार में विकास की गति और तेज हो तथा समाज में शांति, सद्भाव और समृद्धि बनी रहे यही उनकी हार्दिक इच्छा है।







