Movie prime

हाजीपुर में चिराग पासवान ने बनाई राजद पर बढ़त, देखिए कौन आगे कौन पीछे

 

पाटिलपुत्र में राजद की मीसा भारती ने बीजेपी के मौजूदा सांसद और प्रत्याशी रामकृपाल यादव पर करीब 8 हजार वोट से बढ़त बना ली है। शुरुआती रुझान में मीसा भारती पीछे चल रही थीं। वहीं पटना साहिब सीट पर बीजेपी प्रत्यशी रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस के अंशुल अविजित पर 25 हजार वोट से बढ़त बना ली है। पूर्णिया में निर्दलीय प्रत्याशी राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने 480 वोट से जेडीयू के संतोष कुमार पर बढ़त बना ली है। पूर्णिया में त्रिकोणीय मुकाबला था। यहां राजद ने बीमा भारती को मैदान में उतारा है.

महाराजगंज सीट से बीजेपी के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी आकाश कुमार पर 14 हजार वोट से बढ़त बना ली है। मुंगेर में जेडीयू प्रत्याशी राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने राजद की कुमारी अनीता पर 5641 वोट से बढ़त बना ली है। वहीं मुजफ्फरपुर में बीजेपी के राजभूषण चौधरी ने कांग्रेस के अजय निषाद पर 25 हजार वोट से बढ़त बना ली है। बात करें नालंदा की तो यहां जेडीयू के कौशलेंद्र कुमार ने सीपीआई (एमएल) के डॉ संदीप सौरव पर ढ़ाई हजार वोट से बढ़त ले ली है। नवादा में बीजेपी के विवेक ठाकुर ने राजद के श्रवण कुमार पर 9 हजार वोट से लीड ले ली है। पश्चिम चंपारण में बीजेपी के डॉ संजय जायसवाल ने कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी पर 24 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बना ली है।

जहानाबाद लोकसभा सीट पर राजद के सुरेंद्र प्रसाद यादव ने जेडीयू के चांदेश्वर प्रसाद पर 4 हजार वोट से बढ़त बना ली है। जमुई में एनडीए के लोजपा (रामविलास) प्रत्याशी अरुण भारती ने राजद की अर्चना कुमारी पर 5 हजार वोट से बढ़त बना ली है। वहीं काराकाट में सीपीआई (एमएसल) प्रत्याशी राजाराम कुशवाहा ने उपेंद्र कुशवाहा ने 4 हजार वोटों से बढ़त बना ली है। कटिहार में कांग्रेस के तारिक अनवर ने जेडीयू प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी पर 1276 वोटों से बढ़त ले ली है। बात करें खगरिया सीट की तो यहां लोजपा (रामविलास) के प्रत्याशी राजेश वर्मा ने सीपीआई के संजय कुमार पर 4 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बना ली है। वहीं किशनगंज सीट पर जेडीयू के मुजाहित आलम ने कांग्रेस के मोहम्मद जावेद पर 8 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बना ली है। वहीं मधेपुरा सीट से जेडीयू के दिनेश चंद्र यादव ने राजद के कुमार चंद्रदीप पर 20 हजार वोट से बढ़त बना ली है।

बिहार की कई सीटों पर गिनती चल रही है। अररिया में बीजेपी के प्रतीप कुमार सिंह ने 1684 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां से राजद के शाहनवाज चुनाव लड़ रहे हैं। बांका में जेडीयू के गिरधारी यादव ने 2660 वोट से राजद के जय प्रकाश नारायण यादव पर बढ़त बना ली है। बेगूसराय में सीपीआई के अबधेश कुमार राय ने 2103 वोटों से गिरिराज सिंह पर बढ़त बना ली है। भागलपुर में जेडीयू के अजय कुमार मंडल ने कांग्रेस के अजीत शर्मा पर 3276 वोट से लीड ले रखी है। बात करें बक्सर सीट की तो यहां बीजेपी के मिथिलेश तिवारी ने 1065 वोट से राजद के सुधाकर सिंह को पीछे छोड़ दिया है। वहीं दरभंगा में बीजेपी के गोपालजी ठाकुर ने 20 हजार से ज्यादा वोटों से राजद के ललित कुमार यादव को पीछे छोड़ दिया है। गया में जीतन राम मांझी ने 32 हजार वोट से राजद के कुमार सर्वजीत पर बढ़त बना ली है। गोपालगंज में जेडीयू के डॉ आलोक कुमार सुमन ने वीआईपी पार्टी के प्रेमनाथ चंचल पर 6 हजार से ज्यादा वोटों से लीड ले ली है। वहीं हाजीपुर सीट पर चुनाव लड़ रहे चिराग पासवान ने साढ़े तीन हजार वोट से राजद के शिव चरण राम पर बढ़त बना ली है।

उजियारपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय पीछे चल रहे हैं। पहले चरण की मतगणना में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता ने बढ़त बना ली है।लोकसभा आम निर्वाचन 2024मतगणना परिणाम 22 उजियारपुर प्रथम चक्र 130 पातेपुर विधानसभाआलोक कुमार मेहता - 3923नित्यानंद राय - 3819134 उजियारपुर विधानसभाआलोक कुमार मेहता - 4157नित्यानंद राय - 3859135 मोरवा विधानसभा आलोक कुमार मेहता - 2021नित्यानंद राय - 4684136 सरायरंजन विधानसभाआलोक कुमार मेहता - 3888नित्यानंद राय - 4269137 मोहीउद्दीन नगर विधानसभा आलोक कुमार मेहता - 4191नित्यानंद राय - 2878138 विभूतिपुर विधानसभाआलोक कुमार मेहता - 4649नित्यानंद राय - 4069कुल आलोक कुमार मेहता को 3916 वोटनित्यानंद राय को 35721 वोट