CM नीतीश ने 6837 अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र, डिप्टी CM बोलें- नीतीश ने जो कहा वो किया

CM नीतीश ने आज 6,341 जूनियर इंजीनियर और 496 इंस्ट्रक्टर को नियुक्ति पत्र सौंपा। कार्यक्रम का आयोजन संवाद कक्ष में दिन में 11 बजे किया गया। इस कार्यक्रम में दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ ऊर्जा विजेंद्र प्रसाद यादव, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, PHED मंत्री नीरज कुमार सिंह, नगर विकास और आवास मंत्री नितिन नवीन, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह और जल संसाधन एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री विजय कुमार चौधरी मौजूद रहे।
इस मौके पर डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने कहा के पहले भी बताया गया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2005 से लेकर 2020 तक 7.50 लाख से अधिक लोगों को नौकरी दिया गया। इस बार 9 लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी देने का काम नीतीश कुमार की सरकार ने किया है। अब यह टारगेट बढ़कर 12 लाख कर दिया गया है। यह स्पष्ट है नीतीश कुमार जो कहते हैं वह करते हैं। सम्राट ने आगे कहा कि लालू परिवार को यह रिकॉर्ड लेकर आना चाहिए कि उन्होंने पिछले 15 सालों में क्या किया। नीतीश के क्रेडिट पर क्या बात करना। लालू जी को बताना चाहिए कि अपने 15 सालों में क्या किया।

राहुल गांधी के बिहार दौरे पर उन्होंने कहा कि आने में किसी के कोई रोक नहीं है। यह प्रजातंत्र है, लेकिन सोने की चम्मच लेकर पैदा करने वाले को बिहार की जनता ही नहीं भारत की जनता भी जान चुकी है। दिल्ली चुनाव पर कहां की अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक फ्रॉडइज्म को वहां की जनता जान चुकी है और वहां भारतीय जनता पार्टी के सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है।
सरकार ने 12 लाख सरकारी नौकरी और देने का ऐलान किया था। बिहार सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 9,13,000 नौकरी दी जा चुकी है। वहीं लक्ष्य से अधिक 24 लाख रोजगार उपलब्ध कराया गया है। 10 लाख रोजगार और देने की तैयारी है।