Movie prime

बख्तियारपुर में CM नीतीश कुमार ने किया मतदान, काराकाट के बूथ-172 में एक भी वोट नहीं पड़े

 
 देश भर में सातवें चरण के लिए मतदान जारी है। ऐसे में इस लास्ट फेज़ में बिहार की 8 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है। सुबह 9 बजे तक बिहार में 10.58% वोटिंग हुई। ऐसे में आज अंतिम चरण के मतदान करने के लिए कई राजनीतिक दिग्गज भी अपने पोलिंग बूथ पर जा रहे हैं। ऐसे में राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने पटना में राजभवन के पास वाले बूथ पर मतदान किया। इसके अलावा लालू यादव पत्नी राबड़ी देवी और बेटी रोहिणी के साथ वोट डालने पहुंचे। इसके साथ ही नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपना मतदान किया है। उसके बाद अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने पैतृक आवास बख्तियारपुर में जाकर मतदान किया

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर में मतदान किया। सीएम नीतीश ने मंजू सिन्हा प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में वोट दिया। उन्होंने  मतदान केंद्र संख्या 36 पर मतदान किया। दूसरी और नालंदा विधानसभा क्षेत्र के राणा विगहा गांव में बूथ संख्या 162 पर लगभग 2:30 घंटे से ईवीएम मशीन खराब रही। हालांकि, बाद में इसे सुधार लिया गया।

उधर, बिहार शरीफ विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शेरपुर में बूथ संख्या-99 पर 1130 वोट है, लेकिन सुबह से अबतक 1 वोट ही पोल्ड हो सका हैं। ग्रामीणों ने पुल के मांग को लेकर वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है। पाटलिपुत्रा लोकसभा क्षेत्र के मसौढ़ी स्थित सरपरसा गांव के बूथ संख्या-267 पर लोगों ने वोट का बहिष्कार कर दिया है। लोग रोड, स्कूल, पुल नहीं होने के कारण 700 से अधिक लोगों ने बहिष्कार कर दिया। लोगों को समझाने के लिए मौके पर सिटी sp पूर्वी भरत सोनी समेत अन्य कई पदाधिकारी लोगों को समझाने का प्रयास में जुटे हैं।

काराकाट के बूथ संख्या 172 पर सुबह से अब तक एक भी वोट नहीं पड़े हैं। ग्रामीणों ने यहां रोड और पानी की समस्या को लेकर वोट बहिष्कार किया। नालंदा विधानसभा क्षेत्र के राणा विगहा गांव में बूथ संख्या 162 पर लगभग 2:30 घंटे से ईवीएम मशीन खराब रही। हालांकि, बाद में इसे सुधार लिया गया।