Newshaat_Logo

कन्या पूजन करते दिखे CM सम्राट चौधरी, अब मुंगेर जाएंगे मुख्यमंत्री

CM ने किया कन्या पूजन, कंजकों को खाना परोसते दिखे, मुंगेर भी जाएंगे सम्राट चौधरी
 
सम्राट चौधरी

महानवमी पर आज मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के लिए दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुबह से भीड़ उमड़ रही है। कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत के बाद बिहार में भी प्रशासन अलर्ट है।

पंडालों के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के साथ लोहे की बैरिकेडिंग की गई है। मुंगेर की बड़ी दुर्गा मंदिर में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गई हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से दर्शन कर सकें।

CM सम्राट चौधरी ने पटना स्थित लोकसेवक आवास में कन्या पूजन किया। वो कंजकों को खाना परोसते नजर आए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दोपहर 3 बजे मुंगेर पहुंचेंगे। वे शहर के अलग-अलग पूजा पंडालों में जाकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेंगे।

महानवमी पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। श्रद्धालु मां को चुनरी, प्रसाद और खोइंछा अर्पित कर रहे हैं। महिलाओं की टोली पूजा की थाली लेकर मंदिर पहुंच रही है। वहीं, कई घरों में भी मां की आराधना के बाद हवन और कन्या पूजन की तैयारी की गई है। नवरात्र व्रत रखने वाले श्रद्धालु पूजा-पाठ के बाद पारण करेंगे।