Newshaat_Logo

बिहार के विधायकों के लिए CM सम्राट चौधरी का एक्शन प्लान, अगले 5 सालों के लिए बनानी होगी पूरी रूपरेखा

Bihar Politics: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को गयाजी पहुंचे. यहां वे दो दिवसीय आवासीय प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल हुए जहाँ उन्होंने अपने भाषण के दौरान बिहार के विधायकों को नया टास्क दिया. सीएम सम्राट ने कहा, मेरा यह मानना है कि हमें सरकार की योजना और प्रशासनिक ढांचे पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए.मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को गयाजी पहुंचे. यहां वे दो दिवसीय आवासीय प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल हुए जहाँ उन्होंने अपने भाषण के दौरान बिहार के विधायकों को नया टास्क दिया.
 
BIHAR POLITICS

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के सभी विधायकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों की नियमित निगरानी करने और जनता से लगातार संवाद बनाए रखने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि केवल सदन तक सीमित न रहें, बल्कि अपने क्षेत्र में चल रही योजनाओं की प्रगति पर भी नजर रखें, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंच सके. दरअसल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को गयाजी पहुंचे. यहां वे दो दिवसीय आवासीय प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल हुए जहाँ उन्होंने अपने भाषण के दौरान बिहार के विधायकों को नया टास्क दिया. सीएम सम्राट ने कहा, मेरा यह मानना है कि हमें सरकार की योजना और प्रशासनिक ढांचे पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए.

कामों को लटकाने पर लगे रोक, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: सम्राट  चौधरी | Jansatta

18वीं बिहार विधानसभा के सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक विधायक को अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करना चाहिए. उन्होंने विधायकों से विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करने और अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर योजनाओं को समय पर पूरा कराने की अपील की. 

CM सम्राट चौधरी ने विधायकों को दिया टास्क जानें...

आगे सम्राट चौधरी ने यह भी कहा, मैं कुछ ही विधायकों से मिला हूं, जिसने यह आग्रह किया है कि हमारे विधानसभा में अगले 5 सालों के लिए क्या रूपरेखा बननी चाहिए. जिस तरह सरकार बजट बनाती है. एक साल में क्या-क्या काम करेंगे, इसकी सरकार रूपरेखा तैयार करती है. इसी तरह मैं सभी विधायकों से आग्रह करता हूं कि एक स्वरूप बनाइए.

सीएम ने यह भी कहा, आपके विधानसभा में पहला साल क्या काम होना चाहिए, किस तरह का विकास होना चाहिए, इसकी रूपरेखा तैयार करें. जिस तरह हम बजट बनाते हैं, उसी तरह हर एक विधानसभा का कैसे जीडीपी बढ़ेगा, अर्थव्यवस्था कैसे ठीक होगी, रोजगार कैसे मिलेगा, वहां के प्रशासनिक ढांचा के माध्यम से लोग कल्याण का काम कैसे हो सकता है, इन सब चीजों पर काम होना चाहिए.