Movie prime

गरीबों के हक की लड़ाई लड़ने वाले मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया गया : मुकेश सहनी

 
tej

पटना: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज झारखंड के गढ़वा में एक महती जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों की हक की लड़ाई लड़ने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गलत फंसा कर आज जेल में डाल दिया गया। यह लोकतंत्र की हत्या नहीं तो और क्या है?

केंद्र की सरकार गरीबों की नहीं अमीरों की सरकार है

उन्होंने आज झारखंड के पलामू लोकसभा और बिहार के रोहतास और जहानाबाद में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार  गरीबों की नहीं अमीरों की सरकार है। उन्होंने कहा कि गरीबों और कमजोरों, दलितों , पिछड़ों को अधिकार देने वाले संविधान को बदलने की साजिश की जा रही है। 
 

उन्होंने लोगों से अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने का आह्वान करते हुए कहा कि यह चुनाव मात्र एक चुनाव नहीं यह लड़ाई सम्मान व स्वाभिमान की है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि इस केंद्र की सरकार को जनता की फिक्र नहीं है तभी तो लोकतंत्र की हत्या कर जनता द्वारा चुनी गई सरकार को गिरा दिया जाता है। विधायको को , सांसदों को खरीद लिया जाता है। आज दो राज्यों के मुख्यमंत्री जेल में हैं। 

सन ऑफ मल्लाह के नाम से चर्चित सहनी ने कहा कि हमारे विधायकों को खरीद लिया गया, हमे उसी सरकार से बाहर कर दिया गया जो सरकार हमने बनाई थी। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि भाजपा को जनता की फिक्र नहीं है। 

उन्होंने लोगों से इस चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी को जीताने की अपील करते हुए कहा कि आज जरूरत है कि गरीबों की कल्याण करने वाली सरकार केंद्र में हो।