बेसा द्वारा आयोजित हुआ नवनियुक्त सहायक अभियंताओं का अभिनंदन समारोह, महासचिव बोले- राष्ट्र निर्माण में अभियंताओं की अहम् भूमिका है

बिहार अभियंत्रण सेवा संघ द्वारा आज यानि रविवार को नवनियुक्त सहायक अभियंताओं (2023 एवं 2024 बैच) का अभिनंदन समारोह का सुबह 10 बजे से पटना के बोरिंग रोड स्थित अभियंता भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ नवनियुक्त सहायक अभियंताओं का स्वागत से हुआ। महासचिव ई० राकेश कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की अभियंताओं के राष्ट्र निर्माण में अहम् भूमिका होती हैं। उस राज्य का विकास एवं भविष्य आप सभी नवनियुक्त सहायक अभियंताओं के हाथो में है। आपका दायित्व बनता है कि आप अपना दायित्व का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक इंजीनियरिंग इथिक्स का इस्तेमाल करते हुए करें। कभी भी गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होनी चाहिए। ऐसी संघ की आपसे अपेक्षा हैं।
कार्यक्रम में ई० रविन्द्र कुमार सिन्हा, ई० राजेश्वर मिश्रा, ई० अजय कुमार सिन्हा, ई० किशोर ने भी अपने अनुभव अभियंताओं के साथ साझा की। आज के इस कार्यक्रम में 31 अभियंताओं ने आजीवन सदस्यता भी ग्रहण की। नवनियुक्त सहायक अभियंताओं से संघ में सक्रिय भागेदारी हेतु आहवाहन भी किया गया। इस सभा में बेसा के अध्यक्ष ई० सुनील कुमार, उपाध्यक्ष ई० अंजनी कुमार, सचिव ई0 ऋचा, प्रचार सचिव अविनाश झा एवं बेसा के पूर्व अध्यक्ष ई० अजय कुमार सिन्हा, ई० जनार्दन प्रसाद सिंह कश्यप पूर्व महासचिव ई० रविन्द्र कुमार सिन्हा, ई० राजेश्वर मिश्रा, ई० बालिस्टर सिंह के साथ कई वरीय सदस्य एवं कार्यकारिणी सदस्य ई० दिव्या स्वर्णिम, ई० गौतम, ई० गौसन कुमार, ई० राज किशोर प्रसाद सहित सैकड़ो अभियंताओं ने भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापन ई० सुनील कुमार द्वारा तथा कार्यक्रम का सफल संचालन ई० गौतम ने की।
