Movie prime

कांग्रेस नेता मनोज राम के टिकट को लेकर फंसा पेंच, पार्टी ने नहीं दिया टिकट, नाबालिग से यौन शोषण का आरोप

 
सासाराम लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार का पेंच फंसता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल कांग्रेस ने मनोज राम को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन मनोज राम और उनके बेटे पर नाबालिग का अपहरण और यौन शोषण का मामला दर्ज है। जानकारी के अनुसार 8 अप्रैल 2024 को नाबालिग का अपहरण कर यौन शोषण करने का मामला पीड़िता के पिता ने दर्ज कराया था। इसी बीच मनोज राम को पार्टी ने सासाराम सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया।
इसके बाद 9 मई को वह नामांकन के लिए जाने वाले थे। तभी पार्टी को मामले की जानकारी हुई और उनको सिंबल नहीं मिला। इससे वह नॉमिनेशन नहीं कर पाए और फिलहाल इस पर मनोज राम या पार्टी के लोग कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। मालूम हो कि मामले में मनोज राम के बेटे उज्ज्वल कुमार को पुलिस पहले ही जेल में डाल चुकी है।
मामले को लेकर डीएसपी मुख्यालय गजेंद्र कुमार ने बताया कि मनोज राम और उनके बेटे सहित चार लोगों पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज है। इसमें धारा 363, 366 ए, 34 और पॉक्स एक्ट लगाया गया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। हालांकि जांच के दौरान मनोज राम के बेटे उज्जवल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।