Movie prime

कांग्रेस नेता शकील अहमद खान के बेटे ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

 

कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के इकलौते बेटे अयान (17) ने पटना में सोमवार को आत्महत्या कर ली है। अयान दिल्ली पब्लिक स्कूल में 12वीं का छात्र था। थोड़ी देर पहले ही पिता शकील अहमद अहमदाबाद से पटना पहुंचे हैं।

अयान का शव गर्दनीबाग स्थित सरकारी आवास पर ही फंदे से लटका मिला है। दरवाजा तोड़कर पुलिस कमरे के अंदर दाखिल हुई। मौके पर DGP विनय कुमार खुद पहुंचे हैं। उनके साथ पुलिस अधिकारी भी मौके पर हैं। FSL की टीम को बुलाया गया है।

अयान के दोस्त उमर खान ने बताया कि 'लोगों का कयास है कि अयान ने सुसाइड किया है। वो एकदम हंसमुख लड़का था। प्री बोर्ड में उसके 95% मार्क्स आए थे। उसे किसी बात की टेंशन नहीं थी। मैं उसे 2009 में जानता था। साथ पढ़े थे। अयान कभी खुदकुशी नहीं कर सकता है, ये नेचुरल डेथ है। वो हिम्मत वाला लड़का था। आज सुबह स्कूल के लिए उसे उठाने गया तो दरवाजा नहीं खुला। बेड पर उसकी बॉडी पड़ी हुई थी। '

बताया जा रहा है कि शकील अहमद खान फिलहाल अहमदाबाद में हैं। वो पटना पहुंच गए हैं। रविवार को अयान के दोस्त का जन्मदिन था। रात करीब साढ़े 11 बजे अयान लौटा और अपने कमरे में सोने चला गया।आज सोमवार की सुबह जब लोगों ने देखा तो कमरे में उसका फंदे से शव लटका हुआ था। अयान ने सुसाइड क्यों किया, इसका कारण अभी सामने नहीं आया है।