कांग्रेस ने 40 जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी की, लिस्ट में 14 सवर्ण, 5 दलित, 6 मुस्लिम, 19 को रिपीट किया गया
Apr 2, 2025, 10:30 IST

सभी जिलाध्यक्षों के साथ राहुल गांधी 4 अप्रैल को दिल्ली में बैठक करेंगे। 19 चेहरों को रिपीट किया गया है। इस लिस्ट में जातीय समीकरण का पूरा ख्याल रखा गया है।
इस बार लिस्ट में सबसे ज्यादा 14 सवर्णों को जगह दी गई है सिर्फ 5 दलित चेहरे हैं। एक महिला को भी जिले की कमान दी गई है।
एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार पटना शहरी जिला के जिलाध्यक्ष शशिरंजन को बनाया गया है जबकि कार्यकारी जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार को बनाया गया है। इसी तरह अररिया में शाद अहमद, कटिहार में सुनील यादव को अध्यक्ष और गुलाम शाहिद एवं सौरव कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है

पूर्णिया में बिजेंद्र यादव, बांका में कंचना सिंह, भागलपुर में परवेज जमाल, मुंगेर में अशोक पासवान अध्यक्ष और इनामुल हक को कार्यकारी अध्यक्ष, खगड़िया में अविनाश कुमार अविनाश को अध्यक्ष एवं राजकिरण ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। सूर्यनारायण मेहता सुपौल के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। राम नारायण गुप्ता कार्यकारी अध्यक्ष।
वैशाली में महेश राय को जिम्मेदारी दी गई है तो वहीं अक्षय शुक्ला कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। पश्चिम चंपारण में प्रमोद सिंह पटेल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। औरंगाबाद का जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है। यहां कार्यकारी अध्यक्ष महानंदा यादव को बनाया गया है।भोजपुर जिले में अशोक राम को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बेगूसराय में अभय कुमार, बक्सर में डॉक्टर मनोज कुमार पांडेय और कैमूर में राधेश्याम कुशवाहा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह गया में संतोष कुमार कुशवाहा को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है तो वहीं उदय मांझी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। जहानाबाद जिले में इश्तियाक आजम को अध्यक्ष बनाया गया है तो वहीं राम प्रवेश ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इधर, लखीसराय जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनीष को बनाया गया है। यहां कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी अरविंद कुमार को सौंपी गई है। नालंदा में नरेश अकेला तो वहीं नवादा में सतीश कुमार को कांग्रेस पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। रोहतास जिले में अमरेंद्र पांडेय को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है तो वहीं शेखपुरा में प्रभात कुमार चंद्रवंशी को जिलाध्यक्ष तथा रोशन कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।