अनंत सिंह की बेटी की शादी में बेकाबू हुई भीड़, रोकी गई घुड़दौड़, ट्रैक्टर पर चढ़े बृजभूषण सिंह
मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की ऋषिकेश कुमार के साथ आज शादी है। ये शादी अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में होगी।
पटना से बारात निकल गई है। अनंत सिंह हाथी पर चढ़कर समधी मिलन करेंगे। इसके लिए दो हाथी लाए गए है। वेडिंग के लिए भव्य पंडाल बना है। मेहमानों के लिए 25 बीघे में पंडाल बनाया गया है। VIP मेहमानों के लिए अलग पंडाल तैयार किया गया है। यहां 30 स्टॉल लगाए गए हैं। मोकामा विधायक का दावा है कि 4 लाख से ज्यादा लोगों के खाने का इंतजाम है।
खाने को तैयार करने के लिए 300 से अधिक चूल्हे लगाए गए हैं। करीब 500 हलवाई और कारीगर खाना तथा मिठाइयां बनाने में जुटे हैं। हेलीकॉप्टर से आने वाले मेहमानों के लिए 3 हेलीपैड तैयार किए गए हैं।
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह अनंत सिंह की बेटी की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। जदयू से निकाले जाने के बाद दोनों की पहली मुलाकात है। यूपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह भी अनंत के घर पहुंचे।
ट्रैक्टर पर बैठे बृजभूषण सिंह
अनंत सिंह की बेटी की शादी में यूपी से नदावां पहुंचे बृजभूषण सिंह को ट्रैक्टर पर चढ़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह के प्यार में बिहार और यूपी से इतने लोग पहुंच गये हैं कि व्यवस्था प्रभावित हो गई है। ट्रैक्टर पर चढ़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए ट्रैक्टर पर बैठना पड़ा। उन्होने कहा अनंत सिंह का प्रभाव पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा।
रोकी गई घुड़दौड़ प्रतियोगिता
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी पर आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता को भीड़ के कारण रोकना पड़ा। अब इसे गुरुवार को आयोजित किया जाएगा







