Newshaat_Logo

बिहार विधान परिषद पहुंचे दीपक प्रकाश, MLC पद की शपथ लेकर संभाली नई संवैधानिक जिम्मेदारी

 
बिहार विधान परिषद पहुंचे दीपक प्रकाश, MLC पद की शपथ लेकर संभाली नई संवैधानिक जिम्मेदारी

 

 

 

Bihar news: बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने गुरुवार को बिहार विधान परिषद (एमएलसी) के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कर अपनी नई संवैधानिक जिम्मेदारी संभाल ली। शपथ ग्रहण के साथ ही वे आधिकारिक रूप से विधान परिषद के सदस्य बन गए। इस अवसर पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Deepak

दीपक प्रकाश ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ जनसेवा का एक नया अवसर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ बिहार की जनता के हितों को प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, ग्रामीण विकास को गति देने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Deepak

शपथ ग्रहण समारोह के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों ने दीपक प्रकाश को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। राजनीतिक हलकों में भी उनके विधान परिषद पहुंचने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

गौरतलब है कि राज्यपाल द्वारा बिहार विधान परिषद के लिए मनोनीत किए जाने के बाद दीपक प्रकाश ने एमएलसी पद की शपथ ली है। इसके साथ ही उनके मंत्री पद को लेकर चल रही संवैधानिक प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। अब वे मंत्री और विधान परिषद सदस्य, दोनों भूमिकाओं में बिहार के विकास और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।