MLC बनने के बाद दीपक प्रकाश का पहला बयान, पीएम मोदी से लेकर उपेंद्र कुशवाहा तक सभी शीर्ष नेताओं का जताया आभार
Patna News: बिहार विधान परिषद (MLC) के लिए मनोनीत किए जाने के बाद पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस नई जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी समेत एनडीए गठबंधन के सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
दीपक प्रकाश ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसके लिए हृदय से धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए नई जिम्मेदारी लेकर आया है और वे पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ जनसेवा और बिहार के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे।
एमएलसी मनोनीत होने की खबर के बाद उनके आवास पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
दीपक प्रकाश ने कहा कि वे एनडीए नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे और बिहार के विकास, सुशासन तथा जनकल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करते रहेंगे।







