Newshaat_Logo

दीघा विधायक संजीव चौरसिया ने तुलसी नगर में सड़क निर्माण कार्य का लिया जायजा, गुणवत्ता और जनसुविधाओं का किया निरीक्षण

दीघा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विधायक संजीव चौरसिया लगातार क्षेत्र में चल रही योजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। 
 
संजीव चौरसिया

दीघा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विधायक संजीव चौरसिया लगातार क्षेत्र में चल रही योजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने दीघा विधानसभा अंतर्गत वार्ड संख्या-02 के तुलसी नगर में मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना के तहत निर्मित सड़क का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता, स्थानीय सुविधाओं और विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित लोगों से निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा क्षेत्र के लोगों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी चर्चा की।

विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर सड़क, मजबूत आधारभूत संरचना और नागरिक सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। विकास योजनाओं का उद्देश्य आम लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना और स्थानीय समस्याओं का समाधान करना है।

उन्होंने कहा कि दीघा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। सड़क, नाली, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी है।

संजीव चौरसिया ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनता की सुविधा के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके और क्षेत्र में बेहतर आधारभूत सुविधाएं विकसित हों।