दिलीप जायसवाल पहुंचे तख्त श्री हरमंदिर साहिब, बोले- यहां आने से काफी सुकून मिलता है
Dec 18, 2024, 17:26 IST
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह भूमि सुधार राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल पटना सिटी के तख्त श्री हरमंदिर गुरुद्वारा पहुंचे। गुरु के दरबार में मत्था टेक कर हाजिरी लगाई। इस मौके पर प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने अंग वस्त्र और सरोपा देकर उन्हें सम्मानित किया।
दिलीप जायसवाल ने कहा कि यहां आने से काफी सुकून मिलता है। अक्सर यहां आते रहते हैं। इस बार प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रकाश उत्सव भारत ही नहीं, विदेशों में भी मनाई जाती है। देश-विदेश से श्रद्धालु गुरु के दर्शन के लिए पटना सिटी पहुंचते हैं।
दिलीप जायसवाल ने आगे कहा कि प्रबंधन कमेटी की ओर से तैयारियां की जा रही है। बिहार सरकार अपना सहयोग देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यहां आने वाले लोगों को परेशानी नहीं होगी। श्रद्धालुओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा।