ढोल-नगाड़े के साथ हुआ Dilip Jaiswal का स्वागत, बोले- 2025 में बिहार में 225 सीट जीतेगा NDA
भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया है। महिला कार्यकर्ताओं ने शंख बजाकर स्वागत किया। उन्हें चांदी का मुकुट भी पहनाया जाएगा। ढोल-नगाड़े भी बज रहे हैं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत बीजेपी के कई सीनियर नेता और पदाधिकारी मौजूद हैं।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि मेरी प्राथमिकता कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाना और 2025 में बिहार में एनडीए की सरकार बनानी है। 2025 की बड़ी चुनौती मिलने पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि बड़ी चुनौती है, इसलिए दिलीप जायसवाल को लाया गया है। अगर बड़ी चुनौती नहीं होती तो दिलीप जायसवाल को नहीं लाया जाता। 2025 में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार का सौभाग्य हैं कि उनको पूर्व के प्रदेश अध्यक्ष का भी लाभ मिला है। सभी कार्यकर्ता भाजपा में मिल-जुल कर काम करते हैं। भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा जनता के विश्वास पर खड़ा उतरते हैं। हमारे हर कार्यकर्ता हनुमान की तरह काम करते हैं। हमारी प्राथमिकता होती है कि जनता के विश्वास पर खड़ा उतरना है। भाजपा का झंडा विधानसभा चुनाव में फिर से फहरेगा।
दिलीप जायसवाल पदभार ग्रहण करने के साथ ही बीजेपी के लिए बैठकों का दौर शुरू करेंगे। पिछले दिनों नए अध्यक्ष के तौर पर घोषित होने के बाद दिल्ली जाकर पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बिहार के लिए संदेश लेकर आज पटना पहुंचे ।