Movie prime

नीतीश मंत्रीमंडल में विभागों का बंटवारा, डिप्टी CM का विभाग बदला, जायसवाल वाली जिम्मेदारी सरागवी को मिली

 

आज बिहार के 7 नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन से 2 विभाग वापस ले लिए हैं। पहले संतोष सुमन के पास 3 विभाग सूचना प्रौद्योगिकी, लघु जल संसाधन और आपदा प्रबंधन का जिम्मा था। अब उनके पास सिर्फ लघु जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी रहेगी।

डिप्टी CM विजय सिन्हा की भी पावर कम हुई है। उनके पास पहले पथ निर्माण, कला संस्कृति और खनन विभाग की जिम्मेदारी थी। अब उनसे कला संस्कृति और पथ निर्माण विभाग ले लिया गया है। उन्हें खनन और कृषि विभाग का जिम्मा मिला है। वहीं नितिन नवीन के पास से नगर विकास विभाग का जिम्मा वापस लेकर जीवेश मिश्रा को दिया गया है। नितिन नवीन अब पथ निर्माण विभाग संभालेंगे। संजय सरावगी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की जिम्मेदारी मिली है। बुधवार को BJP के 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। कल यानी शुक्रवार को बजट सत्र शुरू हो रहा है। इसके पहले मंत्रियों के विभाग बांट दिए गए हैं।

मंत्रियों के विभाग के बंटवारे की पूरी लिस्ट

list