Newshaat_Logo

राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं नागरिक, शिक्षा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

Patna: अपने असम और मेघालय प्रवास के अनुभव साझा करते हुए डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जनभागीदारी से होती है. उन्होंने नागरिकों से राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का आह्वान किया.
 
PATNA

Patna: बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है. इससे देश में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन का नया दौर शुरू हुआ है.

NDA जीती तो डॉ. प्रेम कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री! - dr prem kumar  will be the chief minister of bihar if nda comes to power - AajTak

अपने असम और मेघालय प्रवास के अनुभव साझा करते हुए डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जनभागीदारी से होती है. उन्होंने नागरिकों से राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों और बिहार के बीच सांस्कृतिक, सामाजिक तथा आर्थिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं. प्रवास के दौरान उन्होंने वहां रह रहे बिहार मूल के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना. साथ ही संपर्क और विकास से जुड़े मुद्दों को संबंधित स्तर पर उठाने का आश्वासन भी दिया.

विधानसभा अध्यक्ष ने युवाओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि उन्हें कौशल विकास, नवाचार, खेल, विज्ञान और तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़कर देश और राज्य की प्रगति में योगदान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि विकसित भारत और विकसित बिहार के निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी.

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि केंद्र और बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण और रोजगार सृजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं. उन्होंने लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने तथा जरूरतमंदों तक इसकी जानकारी पहुंचाने की अपील की.

उन्होंने राज्यवासियों से सामाजिक सौहार्द, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लेने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों और जनसहयोग से ही विकसित बिहार और विकसित भारत का सपना साकार हो सकेगा.