Newshaat_Logo

गुरु गोबिंद सिंह जी की पुण्यतिथि पर डॉ. प्रेम कुमार का बड़ा संदेश, बोले- यही होगी सच्ची श्रद्धांजलि

Patna:  बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गुरु गोबिंद सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया. उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन को धर्म, मानवता और समाज की रक्षा के लिए त्याग एवं समर्पण का अद्वितीय उदाहरण बताया. डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना कर साहस, संगठन और नैतिकता की मजबूत आधारशिला रखी.

 
 
Guru Gobind Singh Jayanti

Patna:  बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सिख धर्म के दसवें गुरु, खालसा पंथ के संस्थापक एवं महान वीर-शिरोमणि गुरु गोबिंद सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन और उनके योगदान को धर्म, मानवता और समाज की रक्षा के लिए समर्पण का अद्वितीय उदाहरण बताया।

गुरु गोबिंद सिंह | दसवें सिख गुरु, आदि ग्रंथ, दशम ग्रंथ, खालसा, चार  साहिबजादे, और मृत्यु | ब्रिटानिका

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी का पूरा जीवन धर्म, राष्ट्र और मानवता की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने तत्कालीन मुगल शासन के विरुद्ध संघर्ष किया और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने तथा लोगों में साहस, आत्मसम्मान और संगठन की भावना विकसित करने के उद्देश्य से खालसा पंथ की स्थापना की।

संत, योद्धा और विद्वान के रूप में अमिट योगदान

Guru Nanak Jayanti 2021 Prakash Parv; Why Prakash Parv Is Celebrated?  History and Interesting Facts

विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी केवल महान संत और अद्वितीय योद्धा ही नहीं, बल्कि उच्च कोटि के विद्वान और ओजस्वी कवि भी थे। उनकी रचनाओं और साहित्यिक योगदान ने समाज में शौर्य, साहस और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का काम किया।

उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी की शिक्षाएं आज भी समाज को सत्य, धर्म, साहस और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उनके जीवन से त्याग, सेवा, न्याय और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की सीख मिलती है।

सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने लोगों से उनके बताए सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने तथा समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और मानवता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लेने की अपील की।