Movie prime

पूर्वी चंपारण को मिलेगा बड़ा तोहफ़ा! नीतीश मंत्रिमंडल में सचिन्द्र प्रसाद सिंह की एंट्री लगभग तय – सूत्रों का दावा

 
पूर्वी चंपारण को मिलेगा बड़ा तोहफ़ा! नीतीश मंत्रिमंडल में सचिन्द्र प्रसाद सिंह की एंट्री लगभग तय – सूत्रों का दावा

Motihari: बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारी तेज है और इसी बीच पूर्वी चंपारण जिले के लिए एक बड़ी राजनीतिक खुशखबरी सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह को आने वाले नीतीश मंत्रिमंडल में अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

सूत्र बताते हैं कि भूमिहार कोटे से सचिन्द्र प्रसाद सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर गंभीरता से विचार चल रहा है। इसके अलावा जिले से एक और नाम पर भी चर्चा तेज है, जिन्हें नई सरकार में बड़ा दायित्व मिल सकता है।

भाजपा खेमे में इस चर्चा के बाद राजनीतिक हलचल बढ़ गई है और स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि, आधिकारिक घोषणा का सभी को इंतज़ार है।