Movie prime

20 सालों में पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ईद पर नहीं होंगे शामिल, बेटे निशांत ने संभाली जिम्मेदारी...

Bihar Political: वो अक्सर पारंपरिक टोपी पहनकर यहां आते थे और इमाम से मुलाकात करते थे, लेकिन इस साल नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए जो एक उल्लेखनीय बदलाव है.
 
Bihar
Bihar Political: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शनिवार को ईद-उल-फितर की नमाज हर्षोल्लास के साथ अदा की गई. हालांकि, इस बार का नजारा कुछ अलग था, क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस खास मौके पर मौजूद नहीं रहे. उनकी अनुपस्थिति में उनके बेटे निशांत कुमार ने नमाजियों से मुलाकात की और प्रदेशवासियों को मुबारकबाद दी.
दरअसल, पिछले कई सालों से ये परंपरा चली आ रही था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंचकर नमाजियों से मिलते और लोगों को ईद की बधाई देते. ये पहली बार है, जब सीएम नीतीश कुमार इस मौके पर गांधी मैदान में उपस्थित नहीं हैं.
वो अक्सर पारंपरिक टोपी पहनकर यहां आते थे और इमाम से मुलाकात करते थे, लेकिन इस साल नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए जो एक उल्लेखनीय बदलाव है. हालांकि, उनकी जगह उनके बेटे निशांत गांधी मैदान पहुंचे.
उन्होंने अपने पिता की तरह नमाजियों से मुलाकात की और बिहार वासियों को ईद की मुबारकबाद दी. इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'ईद के इस पवित्र अवसर पर मैं और मेरे पिता नीतीश कुमार की ओर बिहार और देशवासियों को ईद की मुबारकबाद देता हूं.'
आपको बता दें कि निशांत कुमार आमतौर पर सार्वजनिक और राजनीतिक कार्यक्रमों से दूर ही रहते हैं, लेकिन उनके सक्रिय राजनीति में आने के बाद से उन्हें कई मौके पर अपने पिता की पार्टी जेडीयू का नेतृत्व करते हुए देखा जाता है.
हाल ही में उन्हें बहुचर्चित जेडीयू की इफ्तार पार्टी में देखा गया था, जहां वह नीतीश कुमार की जगह बैठ दिखे तो वहीं इस इफ्तार पार्टी में नीतीश की मौजूदगी महज सांकेतिक रूप से थी. वह पीछे आराम से एक कुर्सी पर बैठे हुए दिखाई दिए थे.