Newshaat_Logo

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर बढ़ा सियासी विवाद, तेजस्वी और विजय सिन्हा में तकरार

तेजस्वी यादव के बाद अब डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर भी दो वोटर लिस्ट मामले में सवाल उठे हैं। चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भेजा है, जबकि तेजस्वी ने एफआईआर की मांग की है। इस बीच आयोग का कहना है कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर किसी पार्टी ने अब तक दावा या आपत्ति नहीं दी है। वहीं, बिहार SIR केस में पप्पू यादव की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा।
 
vijay sinha on tejashwi yadav

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद पर सियासी घमासान

तेजस्वी यादव के बाद डिप्टी सीएम विजय सिन्हा भी घेरे में

चुनाव आयोग ने विजय सिन्हा को भेजा नोटिस

तेजस्वी ने मांगी विजय सिन्हा पर FIR

आयोग का दावा- ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर किसी ने आपत्ति नहीं दी

बिहार SIR केस में पप्पू यादव की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Patna: बिहार की राजनीति में इन दिनों वोटर लिस्ट को लेकर घमासान मचा हुआ है। आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के आरोपों के बाद अब मौजूदा उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। मामला दो वोटर लिस्ट से जुड़ा है, जिस पर चुनाव आयोग ने विजय सिन्हा को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाते हुए विजय सिन्हा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर दी है। वहीं, चुनाव आयोग का कहना है कि अभी तक किसी भी राजनीतिक दल ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर न तो कोई दावा किया है और न ही कोई आपत्ति दर्ज कराई है।

इस बीच, बिहार SIR केस में भी हलचल तेज है। इस मामले में पप्पू यादव समेत अन्य लोगों की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होने वाली है। राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि वोटर लिस्ट विवाद और SIR केस दोनों ही मुद्दे चुनावी माहौल को और गरमा सकते हैं।