Newshaat_Logo

CM सचिवालय में 3 अफसरों की एंट्री, मुकेश-अमरेश और शशिभूषण को मिली नई जिम्मेदारी; रीतिका सहाय भी बदलीं

बिहार की सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन अफसरों को मुख्यमंत्री सचिवालय में नई जिम्मेदारी दी
 
सम्राट चौधरी

बिहार की सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन अफसरों को मुख्यमंत्री सचिवालय में नई जिम्मेदारी दी. सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी किया. जिन अधिकारियों को नई जगह तैनात किया गया है, उनमें मुकेश कुमार, अमरेश कुमार और शशिभूषण प्रसाद शामिल हैं. तीनों अधिकारी अब मुख्यमंत्री सचिवालय में काम करेंगे. इस बदलाव के साथ ही बिहार ग्रामीण विकास सेवा की अधिकारी रीतिका सहाय को भी नई जिम्मेदारी मिली. उन्हें बिहार लोक प्रशासन-ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) का असिस्टेंट डायरेक्टर बनाया गया.

अधिसूचना के मुताबिक, मधेपुरा में आपदा प्रबंधन के अपर समाहर्ता के पद पर तैनात मुकेश कुमार को मुख्यमंत्री सचिवालय भेजा गया. मुकेश कुमार अब तक मधेपुरा में आपदा प्रबंधन से जुड़े काम देख रहे थे. वहीं, पूर्वी चंपारण में वरीय उप समाहर्ता के पद पर काम कर रहे अमरेश कुमार को भी मुख्यमंत्री सचिवालय में तैनात किया गया. इसके अलावा नगरपालिका स्वच्छता एवं विकास निदेशालय के संयुक्त निदेशक शशिभूषण प्रसाद को भी नई जिम्मेदारी दी गई है. अब ये तीनों अधिकारी मुख्यमंत्री सचिवालय में अपनी सेवाएं देंगे.

इधर, बिहार ग्रामीण विकास सेवा संवर्ग की अधिकारी रीतिका सहाय का भी पदस्थापन किया गया. उन्हें बिपार्ड में सहायक निदेशक बनाया गया. बिपार्ड में अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशासनिक कामकाज और ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर ट्रेनिंग दी जाती है. रीतिका सहाय की नई तैनाती को लेकर भी सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी की है. सरकार की ओर से जारी इन आदेशों के बाद संबंधित अधिकारियों को नई जगह पर जिम्मेदारी संभालनी होगी