Newshaat_Logo

डर या डील? AAP में टूट की खबरों पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- ‘विचारधारा छोड़ BJP में जा रहे नेता’

 
डर या डील? AAP में टूट की खबरों पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- ‘विचारधारा छोड़ BJP में जा रहे नेता’
Bihar news: देश की राजनीति में हलचल उस वक्त तेज हो गई जब राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं सामने आईं। इस पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे विचारधारा से समझौता करार दिया।

मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने बिना नाम लिए सख्त लहजे में कहा कि आज की राजनीति में वही लोग भाजपा का रुख कर रहे हैं, जो या तो जांच एजेंसियों के दबाव में हैं या फिर लालच में आकर अपने सिद्धांतों से समझौता कर चुके हैं। उन्होंने साफ कहा कि जो नेता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वे आज भी मजबूती से अपने स्थान पर डटे हुए हैं।

तेजस्वी ने आम आदमी पार्टी में संभावित टूट को गंभीर बताते हुए कहा कि नेताओं को सोचना चाहिए कि उन्होंने जिस विचारधारा के साथ राजनीति शुरू की थी, उससे समझौता क्यों किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जांच एजेंसियों का डर दिखाकर विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।

इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का भी जिक्र किया और कहा कि कठिन समय में कौन किसके साथ खड़ा रहा, यह जनता अच्छी तरह देख रही है।

तेजस्वी यादव ने अंत में कहा कि ऐसे घटनाक्रम से विपक्ष की लड़ाई कमजोर नहीं होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई जारी रहेगी और सिद्धांतों पर टिके नेता ही अंत में सफल होंगे।