बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव ने किसे कहा, आईना जब भी उठाया करो खुद देखा करो, फिर दिखाया करो...
Bihar Vidhan Sabha: विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार से कहा कि मेरे पैर का नाखून उखड़ गया है इसलिए दर्द बहुत है.
एंटीबायोटिक लेकर हम चल रहे हैं इसलिए बैठकर बोलने की अनुमति दें. प्रेम कुमार ने बैठकर बोलने की अनुमति दे दी. तेजस्वी यादव अपने स्थान पर बैठकर बोल रहे हैं.
तेजस्वी यादव ने कहा कि जहानाबाद की छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई. इसी तरह कैमूर, मुजफ्फरपुर, सोनपुर, गोपालगंज, मधेपुरा, मोतिहारी, छपरा, दरभंगा, पूर्णिया, बेगूसराय, पश्चिम चंपारण, वैशाली, सीतामढ़ी में दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं का जिक्र किया.
तेजस्वी यादव ने कहा कि जो लोग इसे जंगल राज नहीं कहना चाहते हैं. जंगल राज मानने वाले जानवर यह सुनकर नाराज हो जाएंगे. तेजस्वी यादव ने सत्ता पक्ष के सदस्यों से कहा आईना जब भी उठाया करो खुद देखा करो, फिर दिखाया करो.







