बिहार विधानसभा के बजट सत्र में महिला अपराध और सुरक्षा पर मचा पूरा बवाल, राजद, कांग्रेस ने दुष्कर्म, उत्पीड़न और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर सरकार को घेरा...
Bihar VidhanSabha: बिहार विधानसभा के बजट सत्र में महिला अपराध और सुरक्षा के मुद्दे पर लगातार हंगामा जारी है. विपक्षी दल (राजद, कांग्रेस, माले) ने बढ़ते दुष्कर्म, उत्पीड़न और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर सरकार को घेरा हुआ है. कई दिनों से सदन में नारेबाजी, वॉकआउट और तीखी बहस देखने को मिल रही है, जिसमें विपक्ष ने तत्काल चर्चा की मांग की, लेकिन स्पीकर ने शून्यकाल का हवाला दिया.
आज सत्र में जल संसाधन, भवन निर्माण, सामान्य प्रशासन, निर्वाचन, निगरानी, आईपीआरडी जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों से जुड़े सवालों और अनुदान मांगों पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है.
वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्यवय पर भी बहस हो सकती है, जिसमें हंगामे के आसार बने हुए हैं. प्रश्नकाल के बाद सदन में शून्यकाल की कार्यवाही होगी.
शून्यकाल के दौरान विधायक अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण और तात्कालिक मुद्दों को उठाते हैं. इसके बाद ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के जरिए भी कई अहम मामलों को सदन के सामने लाया जाएगा.







