Movie prime

7000 समर्थकों के साथ JDU में होंगे शामिल पूर्व विधायक रणधीर सिंह, महाराजगंज में बढ़ी विपक्ष की टेंशन

 

पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के बेटे पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने राजद से इस्तीफा दे दिया है। वह 14 मई को अपने 7000 समर्थकों के साथ जदयू में शामिल होंगे। उन्हें उम्मीद थी कि राजद उन्हें महाराजगंज से उम्मीदवार बनाएगी। लेकिन सीट शेयरिंग में महाराजगंज कांग्रेस के खाते में चली गई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के बेटे आकाश सिंह यहाँ कांग्रेस के प्रत्याशी बने हैं। जिसको लेकर रणधीर नाराज बताए जा रहे थे। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही राजद छोड़ने का ऐलान कर दिया था। आज  उन्होंने  जदयू का दामन थामने का ऐलान किया है।

रणधीर सिंह 4 मई को अपने 7000 समर्थकों के साथ जदयू में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इससे महाराजगंज में विपक्ष की टेंशन बढ़ सकती है। वहीं एनडीए गठबंधन को बड़ा फायदा हो सकता है। महाराजगंज में छठे चरण में यानि मई को वोटिंग होनी है।  एनडीए प्रत्याशी के तौर पर यहाँ से भाजपा के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल चुनावी मैदान में है। वही विपक्षी गठबंधन की तरफ से कांग्रेस के आकाश सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।