Newshaat_Logo

चाणक्य वार्ता प्रकाशन समूह द्वारा आयोजित "भारत गौरव उत्सव 2026" में हुआ चार पुस्तकों का विमोचन

भारत गौरव उत्सव-2026
के अंतर्गत संघ शताब्दी पुस्तक श्रृंखला के तीसरे कार्यक्रम में तीन सत्रों में अलग -अलग पुस्तकों का विमोचन एवं परिचर्चा सम्पन्न हुई
 
दिल्ली

नई दिल्ली: भारत गौरव उत्सव-2026 के अंतर्गत संघ शताब्दी पुस्तक श्रृंखला के तीसरे कार्यक्रम में तीन सत्रों में अलग -अलग पुस्तकों का विमोचन एवं परिचर्चा सम्पन्न हुई। साथ ही प्रसिद्ध नृत्यांगना शुभदा वराडकर एवं साथियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में केशव कल्प की प्रस्तुति दी।

पहले सत्र में वंदनीय वी. शांता कुमारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महिला संगठन 'राष्ट्र सेविका समिति' की गौरवशाली प्रमुख संचालिका व अतिथियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगीत वंदे मातरम् एवं राष्ट्र गान हुआ।

दीप प्रज्ज्वलन के बाद चाणक्य वार्ता के संपादक डॉ. अमित जैन द्वारा स्वागत भाषण एवं मंचासीन अतिथियों का सम्मान हुआ। पुस्तक 'स्वतंत्रता संग्राम और डॉ हेडगेवार' के लेखक मृत्युंजय कुमार झा, पुस्तक बहुआयामी संघ के लेखक डॉ अमित जैन द्वारा संबोधन और दोनों पुस्तको का विमोचन हुआ। विभिन्न समुदायों से आये लोगों ने शांता कुमारी जी का स्वागत किया। 

कार्यक्रम में व‍िशेष अत‍िथि श्री कपिल खन्ना, अध्यक्ष संत ईश्वर फाउंडेशन, नई दिल्ली ने कहा कि संघ का 100 वर्षों का इतिहास केवल समय नही है बल्कि त्याग, तपस्या व बलिदान है। आज हमें अपने व समाज के अस्तित्व को भूलकर राष्ट्र के अस्तिव के लिए कार्य करना है। भारत की विविधता में ही शक्ति है, भारत के प्रति हमारी निष्ठा है। उन्होंने कहा कि नारी को भारत में राष्ट्र निर्माण की आधारशिला माना जाता है।

 एस के आर्य, कुलाधिपति गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय ने अपने विचार रखते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और आर्य समाज में समानता है। दोनों की विचारधारा एक है। दोनों ही राष्ट्र व समाज निर्माण के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी आर्य समाज को प्रेरणास्रोत बताया है। अच्छे भारत का निर्माण दोनों का लक्ष्य है। संघ ने समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रेरित करने वाली पीढ़ी तैयार की है। 

समारोह अध्यक्ष भगत सिंह कोशियारी, पदमभूषण पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र सेविका समिति प्रमुख शांता कुमारी जी त्याग, तपस्या व सेवा की मूर्ति हैं। उन्होंने कहा कि आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जो संघ से नफरत करते हैं और सावरकर जी को बड़ा मानते हैं। जबकि दुनियां के देश संघ की सेवा का लोहा मानते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 30 जून को योग दिवस मनाये जाने के आह्वान पर 180 देशों में योग दिवस मनाया जाता है। संघ व्यक्ति निर्माण करता है यही भाव सभी मे आ जाये तो समाज मे अपने आप ही निर्माण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं, माताओं, बहनों का युग है। आज आवश्यकता है कुटुम्ब वृद्धि की। यदि हम नही सम्भले तो असंतुलन बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा। असंतुलन दूर करने के लिए महिलाएं आगे आए। यही समय की आवश्यकता है।

मुख्य अतिथि श्रीमती रितु खंडूरी भूषण, विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड ने पुस्तकों के विमोचन अवसर पर कहा कि किसी प्रकाशन को दस साल लगातार जारी रखना आसान काम नही है। राजनीतिक स्वतंत्रता के साथ समाज को संगठित करने की सौच के साथ 1925 मे संघ का गठन हुआ था। जिसके 100 वर्षों में राष्ट्र सेवा के साथ समाज को संस्कार, संस्कृति देने का काम संघ ने किया है। आज हमें शिक्षा के साथ साथ अपने बच्चों को संस्कार व संस्कृति की सीख देनी है। महिलाओं को घर की चार दिवारी से निकलकर नेतृत्व देना है। संघ के पंच परिवर्तन को आत्मसात करना है। 

राष्ट्र सेविका समिति प्रमुख शांता कुमारी ने कहा कि चाणक्य नीति ने सभी समस्याएं हल की है। डॉ हेडगेवार ने भी चाणक्य की नीति पर अमल करते हुए स्वयं सेवकों को कहा था कि किसी भी कठिन परिस्थिति में अपने उद्देश्य से भटकना नही है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि नारी को नारी नही बल्कि नारायणी बनना है। टूटते परिवारों को टूटने से बचाना है। रिश्तों की मर्यादा को बनाये रखना है और परिवार को संस्कार देकर राष्ट्र प्रथम की सौच पैदा करनी है। 

दूसरे सत्र में डॉ अमित जैन द्वारा लिखित पुस्तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ: शताब्दी यात्रा(काफी टेबल बुक) का विमोचन हुआ। इस मौके पर विशेष अतिथि डॉ टी वी एस एन प्रसाद, आईएएस पूर्व मुख्य सचिव हरियाणा सरकार मुख्य सूचना आयुक्त हरियाणा तथा विशेष अतिथि श्री के शिवा प्रसाद, आईएएस पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव पंजाब सरकार ने सारगर्भित वक्तव्य दिया।

समारोह अध्यक्ष डॉ योगेन्द्र नारायण, आईएएस, पूर्व रक्षा सचिव, भारत सरकार ने अध्यक्षीय संबोधन किया।

मुख्य अतिथि राधाकृष्ण माथुर, आईएएस, पूर्व रक्षा सचिव भारत सरकार एवं प्रथम उपराज्यपाल लद्दाख ने समारोह में विद्वता पूर्ण वक्तव्य दिया। 

तीसरे सत्र का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रम केशव कल्प की प्रस्तुति के साथ हुआ। जिसे प्रसिद्ध नृत्यांगना श्रीमती शुभदा वराडकर व साथियो द्वारा पेश किया गया।

वंदनीय वी. शांता कुमारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महिला संगठन 'राष्ट्र सेविका समिति' की गौरवशाली प्रमुख संचालिका तीनों सत्रों में मौजूद रही। तीसरे सत्र में महेंद्र विक्रम सिंह द्वारा लिखित पुस्तक 'शुभांक संघ काव्यांजलि' का विमोचन हुआ। 

विशिष्ट अतिथि अविनाश पाठक वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी नागपुर, प्रो (डॉ) निदेशक केंद्रीय हिंदी निदेशालय शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के संबोधन के पश्चात समारोह अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण भाला ने अध्यक्षीय भाषण दिया।

 मुख्य अतिथि डॉ विनोद नारायण इंदुरकर, चैयरमेन सीसीआरटी, संस्कृति मंत्रालय ने भी ज्ञानप्रद वक्तव्य दिया। तीनों सत्रों में कार्यक्रम आयोजक डॉ अमित जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और श्री कैलाश कुमार कंदोई, अंतरराष्ट्रीय सलाहकार चाणक्य वार्ता द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया तथा सभी सत्रों का समापन राष्ट्रगान से हुआ।