Newshaat_Logo

बंगाल से असम तक NDA की सुनामी, जीत के बाद सियासी हलचल तेज- नीतीश कुमार का बड़ा बयान बना चर्चा का केंद्र

 
बंगाल से असम तक NDA की सुनामी, जीत के बाद सियासी हलचल तेज- नीतीश कुमार का बड़ा बयान बना चर्चा का केंद्र
Bihar news: पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद देश की राजनीति में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों में जश्न का माहौल है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी खेमे में रणनीति को लेकर गहन मंथन शुरू हो गया है। इस बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसने सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है।

नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में एनडीए की जीत पर बधाई दी। उन्होंने इस जनादेश को जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, सुशासन और जनकल्याण की नीतियों पर पूर्ण विश्वास बताया।

नीतीश ने अपने संदेश में लोकतंत्र की ताकत को रेखांकित करते हुए केरल और तमिलनाडु में विजयी दलों को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है और नई सरकारों को विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए।

उधर, भाजपा नेताओं ने इस जीत को ऐतिहासिक करार देते हुए इसे “नए भारत” की दिशा में बड़ा कदम बताया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह परिणाम आने वाले समय में राष्ट्रीय राजनीति की दिशा और दशा तय करने वाला साबित हो सकता है।

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो यह चुनावी नतीजा केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि नए राजनीतिक समीकरणों और गठबंधन संकेतों का मजबूत संदेश भी है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि आने वाले दिनों में यह जनादेश किस तरह देश की राजनीति को नई दिशा देता है।