Movie prime

नौकरी का क्रेडिट लेने पर गिरिराज ने तेजस्वी को खूब सुनाया, बोले- नौकरी नहीं घड़ीघंट दिया है

 

लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में गहमागहमी का माहौल है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 17 महीने के महागठबंधन सरकार के दौरान दिए गए 5 लाख सरकारी नौकरी का क्रेडिट लेने में लगे हुए हैं। वो हर चुनावी भाषण में इसका जिक्र कर रहे हैं। जिसको लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव झूठों के सरदार हैं। उन्होंने नौकरी नहीं घड़ीघंट दिया है। लोगों को बेबकूफ बनाया है। 

गिरिराज सिंह ने कहा कि, तेजस्वी यादव ने एक नौकरी नहीं दिया वो झूठ बोल रहा है और वह झूठा का सरदार है। वो पांच-पांच विभाग लेकर बैठा था। वो बताएं कि उसने अपने विभाग में कितने लोगों को नौकरी दिया है। यह झूठ का शो कर सकता है जॉब शो तो कभी नहीं कर सकता है। यह सिर्फ जंगलराज का शो कर सकता है।

गिरिराज सिंह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद पूरा गांधी परिवार यहां से भाग जाएगा। क्योंकि, उनके पास वोट नहीं है। जनता का सपोर्ट नहीं है इसबार वोटर कांग्रेस को सपोर्ट नहीं करेगा। वैसे भी भारत से कांग्रेस के लोगों को कोई प्रेम नहीं है। इंडिया चुनाव हार गई है। इस बार एक भी कुर्मी और पिछड़ा का वोट उनको नहीं मिला है। सभी लोगों ने एक साथ मिलकर हमारे लोगों को अपना वोट दिया है।

उधर, प्रियंका गांधी कुछ बयान पर जिसमें उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री पांच पांच बार कपड़े बदलते हैं और उनका कपड़ा उजाला ही रहता है। आखिर वो ऐसा काम क्या करते हैं इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि वह रानी के वेट पेट से पैदा हुई लड़की है। हम महिलाओं पर कटाक्ष नहीं करते लेकिन एक वैसा व्यक्ति जो पिछड़े  समाज से आता है वह अच्छा कपड़ा पहना है तो उन्हें अच्छा नहीं लगता है।