Newshaat_Logo

किस नेता ने बिहार को पूरी तरह बर्बाद करार देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफा देने की मांग कर डाली?

Bihar Vidhan Sabha: लगातार कई आपत्तिजनक शब्द पर उन्होंने कहा कि यह तो नीतीश कुमार को समझना चाहिए कि नीतीश कुमार ने विधानसभा के अंदर क्या नहीं शब्द का प्रयोग किया था. लेकिन बिना मानना है कि इस तरह से शब्द का प्रयोग नहीं होना चाहिए.
 
Nitish Kumar

Bihar VidhanSabha: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक गोपाल कृष्ण ने बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से तत्काल इस्तीफा देने और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है.

उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध, लूट, हत्या और बलात्कार जैसी घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है, लेकिन राज्य सरकार इन पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पा रही है. विधायक गोपाल कृष्ण ने इसे “पूरी तरह बर्बाद” स्थिति करार दिया और सरकार की निष्क्रियता पर सवाल उठाए.

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की हालिया धमकियों (जो हाल के दिनों में कई बार मिल चुकी हैं) के संदर्भ में उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार को स्पष्ट रूप से जवाब देना चाहिए. क्या है इस धमकी का कारण और सरकार की ओर से क्या कार्रवाई हो रही है, इस पर खुलासा होना चाहिए.

सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार लालू प्रसाद यादव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल जनता दल युके द्वारा किए जाने लगातार कई आपत्तिजनक शब्द पर उन्होंने कहा कि यह तो नीतीश कुमार को समझना चाहिए कि नीतीश कुमार ने विधानसभा के अंदर क्या नहीं शब्द का प्रयोग किया था. लेकिन बिना मानना है कि इस तरह से शब्द का प्रयोग नहीं होना चाहिए.