Movie prime

महागठबंधन प्रत्याशी अनीता देवी ने दाखिल किया नामांकन, पति के साथ चंडिका स्थान में की पूजा-अर्चना

 

 मुंगेर लोकसभा से इंडिया गठबंधन के राजद प्रत्याशी बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनिता देवी ने आज अपना नामांकन किया। नामांकन से पूर्व पति अशोक महतो के साथ अनिता देवी ने देश के 52 शक्तिपीठों में से एक मुंगेर के चंडिका स्थान में पूजा अर्चना की। नामांकन के समय उनके साथ कई राजद नेता भी मौजूद थे. 

नामांकन दाखिल करने के बाद अनीता देवी ने कहा कि क्षेत्र में महिलाओं की समस्याओं से अवगत है। घर-घर जाकर उनकी बातों को सुनी हूं। जनता अगर मौका देती है तो पहली प्राथमिकता उनको सम्मान दिलाना होगा और उनके हक में आवाज बुलंद करना होगा। आज जो लोग नामांकन के दिन साथ देने आए उनका अभिनंदन है और जो लोग नहीं आ सके उनका भी आशीर्वाद मिला है।

वहीं नामांकन से पहले अनीता देवी ने अपने पति अशोक महतो के साथ शहर में जुलूस निकाला। इसमें बड़ी संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे। यह जुलूस जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर नौलखा के पास से निकाली गई। इसमें सबसे पहले नौलखा दुर्गा मंदिर में आशीर्वाद लिया और उसके बाद वहां से सीधा जमालपुर-मुंगेर मुख्य मार्ग होते हुए मिर्जापुर, संदलपुर, कोणार्क मोड़, अंबे चौक, दिलावरपुर, पूरबसराय, मुख्य बाजार के रास्ते कलेक्ट्रेट पहुंच नामांकन दाखिल किया।