Newshaat_Logo

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई रफ्तार! स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बताया सरकार का लक्ष्य...क्या है BREATHCON 2026

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य राज्य के प्रत्येक नागरिक को समय पर और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना है, ताकि किसी को इलाज के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़े. रविवार को पटना में Thoracic Society of Bihar के प्रथम वार्षिक सम्मेलन ‘BREATHCON 2026’ को संबोधित करते हुए उन्होंने वायु प्रदूषण, तंबाकू सेवन और तनावपूर्ण जीवनशैली को श्वसन संबंधी बीमारियों का प्रमुख कारण बताया.

 
NISHANT KUMAR

Patna: बिहार के लोगों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सरकार का लक्ष्य है कि किसी भी नागरिक को इलाज के लिए दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े। इसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पहुंच और उपलब्धता को लगातार मजबूत किया जा रहा है। यह बातें स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने रविवार को पटना में आयोजित Thoracic Society of Bihar के प्रथम वार्षिक सम्मेलन ‘BREATHCON 2026’ में कहीं।

मंत्री का पद संभालने के बाद निशांत कुमार ने जारी किया पहला बयान, बोले-  'पिताजी ने 20 सालों में जो भी किया उसे आगे बढ़ाऊंगा' - India TV Hindi

सम्मेलन में देशभर से फेफड़ा रोग विशेषज्ञ, वरिष्ठ चिकित्सक, चिकित्सा शिक्षक और शोधकर्ता शामिल हुए। इस दौरान श्वसन संबंधी बीमारियों की रोकथाम, उनकी समय पर पहचान और आधुनिक उपचार पद्धतियों पर चर्चा की गई।

वायु प्रदूषण और तंबाकू से बढ़ रही बीमारियां

वायु प्रदूषण या स्मोकिंग? एक्सपर्ट से जानें फेफड़ों को किससे पहुंचता है  ज्यादा नुकसान? - India TV Hindi

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वायु प्रदूषण, तंबाकू का सेवन और तनावपूर्ण जीवनशैली श्वसन संबंधी बीमारियों के प्रमुख कारण हैं। इन बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता बढ़ाने के साथ समय पर जांच और बेहतर इलाज की व्यवस्था जरूरी है।

उन्होंने कहा कि फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों के नियंत्रण में विशेषज्ञ डॉक्टरों का अनुभव, वैज्ञानिक शोध और चिकित्सा क्षेत्र में आपसी सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों का हुआ विस्तार

निशांत कुमार ने कहा कि पिछले दो दशकों में बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था में कई बदलाव हुए हैं। अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों की आधारभूत संरचना का विस्तार किया गया है। अब सरकार का जोर उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच बढ़ाने पर है।

डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की समस्याओं पर भी ध्यान

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था केवल अस्पतालों की इमारतों और आधुनिक उपकरणों से नहीं बनती, बल्कि डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का समर्पण, संवेदनशीलता और मरीजों के प्रति मानवीय व्यवहार भी उतना ही जरूरी है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि चिकित्सकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनका उचित समाधान करना भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। साथ ही चिकित्सा विशेषज्ञों और स्वास्थ्यकर्मियों से बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की।

सरकार का लक्ष्य है कि बिहार के नागरिकों को अपने राज्य में ही समय पर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके।