राज्यसभा वोटिंग से पहले ‘होटल पॉलिटिक्स’! क्रॉस वोटिंग के डर से पटना में एकजुट किए गए RJD विधायक
सूत्रों के मुताबिक पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी विधायक फिलहाल वहीं रहेंगे और बिना अनुमति होटल से बाहर नहीं जाएंगे। जो विधायक अभी पटना नहीं पहुंचे हैं, उनके पहुंचते ही उन्हें भी उसी होटल में ठहराने की तैयारी है।
क्रॉस वोटिंग रोकने की कवायद
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह कदम राज्यसभा चुनाव में संभावित क्रॉस वोटिंग को रोकने के लिए उठाया गया है। चुनाव से पहले विधायकों की एकजुटता बनाए रखने के लिए यह रणनीति अपनाई गई है।
दूसरी ओर BJP, JDU और LJP (Ram Vilas) ने भी अपने-अपने विधायकों के लिए व्हिप जारी कर दिया है।
बीजेपी पर लगाया आरोप
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर आरजेडी के पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने पांचवें उम्मीदवार को मैदान में उतारकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की है।
उन्होंने कहा कि आरजेडी विधायक सिर्फ चुनावी रणनीति पर चर्चा के लिए एक साथ बैठे हैं, लेकिन विपक्ष इसे नजरबंदी बताकर गलत संदेश फैलाने की कोशिश कर रहा है।
राज्यसभा चुनाव से पहले इस तरह की राजनीतिक गतिविधियों ने बिहार की राजनीति को और गर्मा दिया है। अब सबकी निगाहें 16 मार्च को होने वाली वोटिंग पर टिकी हैं, जो तय करेगी कि पांचवीं सीट पर किसका कब्जा होगा।







