Newshaat_Logo

21 साल सत्ता में, फिर भी बदहाल बिहार! दो-दो उपमुख्यमंत्री में नैतिक साहस और योग्यता है तो इन आंकड़ों व तथ्यों पर मुझसे सार्वजनिक बहस करे- तेजस्वी यादव

Bihar Politics: सरकार को  निर्लज्ज, नाकाम, नकारा और निक्कमी सरकार तक बता दिया. उन्होंने कहा कि हर बात में विपक्ष पर दोषारोपण कर अपनी राजक नीतियों, सफेद झूठ और खोखले दावों के बोझ तले अपनी आसमानी विफलता को छुपाने का असफल प्रयास करती है.
 
TEJASWI YADAV

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने X अकाउंट पर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए बिहार में शासन व्यवस्था को पूरी तरह विफल करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और दो-दो उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी के बावजूद सरकार न तो कानून-व्यवस्था संभाल पा रही है और न ही विकास के मोर्चे पर कोई ठोस परिणाम दे पा रही है.

उन्होंने अपने X अकाउंट पर लिखा, 𝟐𝟏 वर्षों की 𝐍𝐃𝐀 सरकार और 𝟏𝟐 वर्षों की डबल इंजन सरकार के कर कमलों से 𝐥 विगत दो दशकों से शिक्षा-रोजगार-आय, औद्योगिक विकास-उत्पादन व निवेश तथा स्वास्थ्य सेवा-सुविधा और पोषण से लेकर अधिकांश सामाजिक, मानवीय और आर्थिक संकेतकों में बिहार सबसे निचले पायदानों पर है.

बिहार को सबसे पिछड़ा और गरीब राज्य बताने पर भ्रष्ट शासकों को अपमान लगता है क्योंकि यह इनके सफेद झूठ व अपार असफलता का पर्दाफाश कर इनकी सच्चाई को उजागर करता है इसलिए एनडीए के कर्णधारों को यह असहनीय दर्द-पीड़ा होती है.

इतना ही नहीं, तेजस्वी यादव ने शब्दों की सीमा लांघते हुए सरकार को  निर्लज्ज, नाकाम, नकारा और निक्कमी सरकार तक बता दिया. उन्होंने कहा कि हर बात में विपक्ष पर दोषारोपण कर अपनी राजक नीतियों, सफेद झूठ और खोखले दावों के बोझ तले अपनी आसमानी विफलता को छुपाने का असफल प्रयास करती है.

उन्होंने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाते हुए उनके नाकामी की लंबी लिस्ट तैयार की और सरकार को खुल के कहा है कि, अपने ही आंकड़ों और तथ्यों पर उनसे सार्वजनिक बहस करें. उन्होंने कहा सरकार मुझसे जब चाहे, जहाँ चाहे, जैसे चाहे सार्वजनिक बहस कर सकते हैं. अब आँख-कान और दिमाग खोलकर इन तथ्यों पर गौर फ़रमाइए:-