Movie prime

समस्तीपुर में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के नेताओं ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को किया याद, 101वीं जयंती पर आयोजित किया कार्यक्रम

 

समस्तीपुर में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के नेताओं द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सबसे पहले भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। 

कार्यक्रम के दौरान  कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के नेताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी एक महान समाज सुधारक और गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक फैसले लिए। उनकी सादगी और ईमानदारी आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करती है।इस मौके पर कांग्रेस के अशोक गुप्ता, यूथ कांग्रेस के अखलाकुर रहमान सिद्दीकी, डोमन राय, परमानंद मिश्रा, रामबालक कुशवाहा, बिनोद कुशवाहा, बच्चा बाबू गिरी, तिवारी जी, सुशील कुमार राय, मनीष कुमार, चन्दन सहनी, शाहबाज सुल्तान,  सूरज राम के अलावे कई अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।  वही कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी कर्पूरी ठाकुर जी की जीवनी पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने उनके बचपन, संघर्ष और समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण को याद किया।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों के बीच मिठाई का भी वितरण किया गया। इस दौरान माहौल पूरी तरह से उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक बना रहा। जयंती समारोह में शामिल लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।