Newshaat_Logo

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज की जीत

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। तिरहुत शिक्षक सीट से बीजेपी के नरेन्द्र सिंह 600 वोटों से जीत गए हैं।

 
सारण

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। तिरहुत शिक्षक सीट से बीजेपी के नरेन्द्र सिंह 600 वोटों से जीत गए हैं।

वहीं सारण शिक्षक सीट से बीजेपी के बागी और निर्दलीय राहुल राज ने दूसरी वरीयता में 328 से जीत दर्ज की है।

पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार पीछे चल रहे हैं। राजद कैंडिडे दिलीप पटेल आगे चल रहे हैं।

जबकि दरभंगा में जनसुराज के सुरेश प्रसाद राय आगे चल रहे हैं। मदन मोहन झा काउंटिंग सेंटर से बाहर निकल गए हैं।

वहीं सारण से बीजेपी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव में उतरे राहुल राज आगे चल रहे हैं। कोसी स्नातक सीट से एनके यादव आगे चल रहे हैं।

पटना स्नातक सीट के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। जदयू के नीरज कुमार फिलहाल आगे चल रहे हैं।