Movie prime

पाटलिपुत्र में होने वाला है बड़ा उलटफेर? मीसा भारती ने रामकृपाल यादव पर बनाई 23 हजार वोटों से बढ़त

 

औरंगाबाद: औरंगाबाद लोकसभा सीट पर 12 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। यहां आरजेडी के अभय कुशवाहा ने बीजेपी के सुशील सिंह पर 19695 मतों से बढ़त बना ली है। अभय कुशवाहा को अबतक 83915 और सुशील सिंह को 64220 वोट मिले हैं।

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर लगातार आगे चल रहे हैं। फिलहाल मीसा भारती पाटलिपुत्र सीट पर मीसा भारती ने बड़ी बढ़त बनाते हुए 23913 वोटों से आगे चल रही हैं। यहां रामकृपाल यादव लगातार पीछे चल रहे हैं। ऐसे में चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि क्या पाटलिपुत्र में कोई बड़ा उलटफेर होने वाला है?

लोकसभा चुनाव अपडेट:- लोकसभा क्षेत्र का नाम (गोपालगंज)1.उम्मीदवार का नाम (डॉ. आलोक कुमार सुमन)एनडीए2.उम्मीदवार का नाम (प्रेमनाथ पासवान उर्फ चंचल पासवान)इंडीआगे (49041)जेडीयूपीछे (49041)वीआईपीमत प्रत्याशी का नाम(डॉ. आलोक कुमार सुमन) ( 181507 )प्रत्याशी का नाम (प्रेमनाथ पासवान उर्फ चंचल पासवान) ( 132466 )

गया: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री सह गया सीट से एनडीए प्रत्याशी जीतन राम मांझी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत से लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं उन्होंने मीडिया के सवालों पर बताया कि बिहार में एनडीए 35/36 सीट और भारत में 300 पर सीट जीतेगी।

बिहार लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है। एनडीए का नेतृत्व करने वाली बीजेपी राज्य की 11 सीटों पर आगे चल रही है। अररिया में बीजेपी के प्रदीप कुमार 27 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। बक्सर में बीजेपी के मिथिलेश तिवारी राद के सुधाकर सिंह ने करीब 13 से वोटों से आगे चल रहे हैं। दरभंगा में बीजेपी प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर 70 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। मधुबनी सीट पर बीजेपी के अशोक कुमार यादव ने राजद के मो. अली अशरफ फातमी पर करीब 8 हजार वोट से बढ़त बना ली है। महाराजगंज में बीजेपी प्रत्याशी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने 35 हजार वोट से कांग्रेस के आकाश कुमार सिंह पर लीड ले रखी है।मुजफ्फरपुर में बीजेपी प्रत्याशी राजभूषण चौधरी ने करीब 56 हजार वोट से कांग्रेस के अजय निषाद पर बढ़त बना रखी है।नवादा में बीजेपी के विवेक ठाकुर 13 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। नवादा में विवेक ठाकुर का मुकाबला राजद के श्रवण कुमार से था।पश्चिम चंपारण में बीजेपी के संजय जायसवाल ने कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी पर 43 हजार वोट से महत्वपूर्ण बढ़त बना ली है।पटना साहिब सीट से बीजेपी प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस प्रत्याशी अंशुल अविजित पर 52 हजार वोट से बढ़त बना ली है।पूर्वी चंपारण में बीजेपी प्रत्याशी राधा मोहन सिंह 15 हजार वोट से वीआईपी के डॉ राजेश कुमार से आगे चल रहे हैं।सारण सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी ने साढ़े 6 हजार वोट से रोहिणी आचार्य पर बढ़त बना ली है।