Movie prime

जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह RJD में हुए शामिल, रामगढ़ उपचुनाव में हो सकते हैं उम्मीदवार

 

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के सबसे छोटे बेटे अजीत सिंह आज राजद में शामिल हो गए हैं। राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने उन्हें राजद की सदस्यता दिलाई। कुछ महीने पहले ही अजीत सिंह ने जदयू से इस्तीफा दिया था। उनके राजद में शामिल होते ही रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। 

दरअसल, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के दूसरे बेटे सुधाकर सिंह बक्सर लोकसभा सीट से चुनाव जीत कर सांसद बन गए हैं। इसलिए उन्हें अब रामगढ़ के विधायक पद से इस्तीफा देना होगा। जिसके बाद  रामगढ़ विधानसभा में उपचुनाव होना निश्चित हैं। ऐसे समय में अजीत सिंह का राजद में शामिल होना से इस बात को बल मिल गया कि उन्हें राजद की तरफ से रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया जा सकता हैं।

बता दें कि अजीत सिंह पहले राजद के साथ ही थे। अप्रैल 2022 में कुछ मतभेद के कारण वह राजद छोड़कर जदयू में शामिल हो गए थे। लोकसभा चुनावों के दौरान 1 मई 2024 को उन्होंने जदयू का साथ छोड़ दिया। तब उन्होंने जदयू के काम और फैसलों पर सवाल खड़े किए थे। बता दें कि अजीत सिंह जदयू के प्रदेश महासचिव सह बक्सर के संगठन प्रभारी के पद पर थे। जदयू से इस्तीफे के बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि वो राजद में शामिल हो सकते हैं।

अजीत सिंह