Movie prime

तेजस्वी पर जेडीयू ने लगाया आरोप, नीरज कुमार बोले- 1 साल में आय 8 गुना कैसे हो गई

 

तेजस्वी यादव पर जेडीयू ने नया आरोप लगाया है। एमएलसी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव ने इनकम टैक्स घोटाला किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट्स झूठ नहीं बोलता। यह दस्तावेज से संबंधित विश्लेषण है।

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव की आय एक साल में 8 गुनी हो गई। जब वो कुछ नहीं रहते हैं, तो उनकी आय बढ़ जाती है। जब नेता प्रतिपक्ष रहते हैं तो उनकी आय घट जाती है। साल 2014-15 में तेजस्वी यादव कुछ नहीं थे। उस समय उनकी सालाना आय 5,18,019 रुपए थी।

विधायक बनने के बाद सालाना आय 1,41,750 रुपए हो गई। चुनावी घोषणा पत्र-2015 में उन्होंने बताया था कि एक करोड़ 13 लाख का व्यक्तिगत लोन है। तेजस्वी यादव कौन सा व्यापार करते हैं। जिससे कि 1 साल में उनकी आय 8 गुना हो जाती है।