Movie prime

होली मिलन समारोह में बेकाबू हुए JDU विधायक गोपाल मंडल, महिला कलाकार की गाल पर चिपकाया नोट

 

जनता दल यूनाइटेड के विधायक गोपाल मंडल कई बार सुर्खियों में रहते हैं। अभी कुछ दिनों पहले एक टीचर ने गोपाल मंडल पर उन्हें धमकाने का आरोप लगाया था। अब जदयू विधायक गोपालमंडल का एक वीडियो काफी चर्चा में है। दरअसल यह वीडियो 

भागलपुर के गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. नवगछिया में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस आयोजन के कर्ताधर्ता भी विधायक गोपाल मंडल ही थे।

कहा जा रहा है कि इस कार्यक्रम के दौरान महिला कलाकार गायन और नृत्य की प्रस्तुति दे रही थीं। इसके बाद महिला कलाकार मंच से नीचे उतर गईं और वो विधायक गोपाल मंडल को लेकर मंच पर आईं। इसके बाद मंच पर विधायक गोपाल मंडल ने महिला कलाकार के साथ जमकर ठुमके लगाए। इतना ही नहीं महिला कलाकार की गाल पर विधायक गोपाल मंडल नोट भी चिपकाते नजर आए।