Movie prime

जीतनराम मांझी ने बनाई बड़ी बढ़त, कुमार सर्वजीत पिछड़े

 बिहार की सुरक्षित सीट पर गया पर जीतनराम मांझी ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री का यहां मुकाबला कुमार सर्वजीत से था। चौदहवें राउंड की गिनती पूरी होने तक जीतनराम मांझी ने 59 हजार से ज्यादा वोटों आगे चल रहे थे।

गया में 14वें राउंड तक वोटों की गिनती हो चुकी है। जीतनराम मांझी ने यहां पर 308505 वोट हासिल किए हैं। वहीं, आरजेडी के कुमार सर्वजीत को 249690 वोट मिले हैं। जीतनराम मांझी गया में जीतनराम मांझी 58815 वोटों से आगे हैं।

गया लोकसभा सीट पर दसवें राउंड के बाद जीतनराम मांझी की बढ़त और ज्यादा हो चुकी है। जीतनराम मांझी को 226394 वोट मिले हैं। वहीं, कुमार सर्वजीत ने 174718 प्राप्त किए हैं। जीतनराम मांझी 51676 वोटों से आगे हैं।

आजादी के बाद से गया में 17 बार चुनाव हुए हैं. पिछली तीन लोकसभा चुनाव में यहां पर एनडीए का कब्जा रहा है. भाजपा ने साल 2019 में इस सीट को जेडीयू को दे दिया था. जबकि इस बार यह सीट हम के खाते में जा चुकी है. अगर गया लोकसभा सीट के विभिन्न चुनाव परिणाम नजर डालें तो यहां कांग्रेस ने पांच बार विजेता बनी है.