Movie prime

गया से जीतन राम मांझी ने हासिल की बड़ी जीत,अमित शाह ने दी बधाई, वाल्मीकिनगर और पश्चिमी चंपारण में खिला कमल

 

बिहार के गया सीट पर मतगणना पूरी हो चुकी है। हम(सेक्युलर) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। सुबह से ही वो रुझानों में  आगे चल रहे थे। गृह मंत्री अमित शाह से जीतन राम  मांझी को जीत की बधाई दी। जीतन राम मांझी ने राजद उम्मीदवार कुमार सर्वजीत को 1,02,223 वोटों से मात दी है।

वाल्मीकिनगर से जदयू के सुनील सिंह और पश्चिमी चंपारण से बीजेपी से डॉ.संजय जायसवाल और गया से हम के जीतन राम मांझी ने जीत दर्ज की है। हालांकि,अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमित शाह ने फोन कर उन्हें बधाई दी है। कल दिल्ली में एनडीए नेताओं की बैठक बुलाई गई है।

लोकसभा के 6 सीटों पर इस बार बिहार के बड़े नेताओं के बच्चे चुनावी मैदान में हैं। लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र से लगातार लीड कर रही हैं। वहीं समस्तीपुर से बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं राजद सुप्रीमो लालू की बेटी रोहिणी, मीरा कुमार के बेटे अंशुल अभिजीत, अखिलेश के बेटे आकाश, महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी पीछे चल रहे हैं।

वहीं पूर्णिया से जदयू के संतोष कुशवाहा आगे चल रहे हैं। बेगूसराय से गिरिराज सिंह आगे, आरा से आरके सिंह पीछे चल रहे हैं जबकि उजियारपुर से नित्यानंद राय ने बढ़त बनाई है। वहीं पाटलिपुत्र से मीसा भारती लगातार लीड कर रही हैं।