आरिफ मोहम्मद खान बने बिहार के 42वें गवर्नर, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
आरिफ मोहम्मद खान ने आज बिहार के 42वें राज्यपाल के रूप में शपथ लिया। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश कृष्ण विनोद चंद्रन उन्हें शपथ दिलाया । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी CM, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित तमाम नेता उनके शपथ ग्रहण में शामिल हुए। उसके साथ ही नए राज्यपाल के 50 साल पुराने दोस्त भी पहुंचें थे।
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान UP के बुलंदशहर के रहने वाले हैं। अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले खान को बिहार का राज्यपाल बनाने के पीछे भाजपा की सधी हुई रणनीति है। खान, कांग्रेस बसपा से होते हुए 2004 में भाजपा में शामिल हुए थे। बिहार के निवर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल भेजा गया है। खान के रूप में बिहार को 26 साल बाद मुस्लिम राज्यपाल मिला है। इससे पहले मुस्लिम समाज से AR किदवई 1998 तक राज्यपाल थे।