Movie prime

कांग्रेस के पैदल यात्रा में नहीं दिखे कृष्णा अल्लावरु, राजेश राम बोले- संविधान बचाना सबसे जरूरी

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से 'संविधान बचाओ कार्यक्रम' का आयोजन किया गया. इसमें 500 मीटर लंबा तिरंगा झंडा लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता निकले। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम से बांस घाट तक पैदल यात्रा की गई। वहीं, कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु यात्रा में नजर नहीं आए।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि 'आज हम लोगों के लिए बड़ा दिन है। जय भीम, जय बापू, जय संविधान का संकल्प लेकर यहां तक आए हैं। हमारा संविधान खतरे में है। धर्मनिरपेक्षता खतरे में है। संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता यहां पहुंचे हैं। देश संविधान से चलता है

आज की यात्रा बिल्कुल अलग है। हर स्तर के कार्यकर्ता यहां पहुंचे हैं। कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि अगले छह महीने पार्टी के लिए संघर्ष कीजिए। परिवार से छुट्टी ले लेने के लिए कहा गया है। उनके लिए सारी व्यवस्था करके संघर्ष करने के लिए तैयार हो जाना है।'

राजेश राम ने कहा कि 'कांग्रेस के हर छोटे बड़े कार्यकर्ता एक साथ मिलकर पार्टी को खड़ा करना चाहते हैं। आज तिरंगे के चादर लिए सभी कार्यकर्ता खड़े थे। फिर इस यात्रा की शुरुआत की गई। यह देश से जुड़ा हमारा थीम है। हमारा देश इसी तिरंगे के नीचे है। झंडे के नीचे की छाया शीतलता देती है, जितनी छाया रहेगी, उससे हम धरती माता को शीतलता देना चाहेंगे।'

पैदल यात्रा में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, विधान परिषद दल के नेता डॉ मदन मोहन झा सहित सभी जिलाध्यक्ष, विधायक, सांसद मौजूद रहे। शकील अहमद खान ने कहा कि 'अति पिछड़ों, पिछड़ों और वंचित समाज के लोगों को मुख्य धारा में लाने से रोका जा रहा है। उसकी लड़ाई राहुल गांधी लड़ रहे हैं।